रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

JEE Main 2027: 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा

31 जनवरी से पहले होगा आयोजन, NTA ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2027 की तारीखों का ऐलान हो गया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने बुधवार रात परीक्षा कैलेंडर जारी किया।

कैलेंडर में JEE Main 2027 सहित कई अन्य परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी दी गई है।

NTA के अनुसार JEE Main 2027 की परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होगी।

परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2027 से पहले पूरा किया जाएगा।

छह दिनों में आयोजित होगी परीक्षा

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक, नोटिफिकेशन में परीक्षा के लिए छह दिन बताए गए हैं।

परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

हालांकि, NTA ने फिलहाल परीक्षा की सभी शिफ्ट और विषयवार विस्तृत तारीखें जारी नहीं की हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 31 जनवरी से पहले पूरी होनी है।

CBT मोड में होगी JEE Main

JEE Main पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाती है।

इस परीक्षा में हर साल देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

देव शर्मा के अनुसार पिछले वर्षों में JEE Main के लिए 12 से 16 लाख तक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

इनमें करीब 15 लाख तक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है।

ऐसे में 2027 में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

नवंबर में शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

JEE Main 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नवंबर 2025 में शुरू हुई थी।

इसी आधार पर JEE Main 2027 के लिए भी नवंबर 2026 में आवेदन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, आवेदन की तारीख को लेकर NTA की ओर से अभी अलग से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अभ्यर्थियों को आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी होगी।

https://youtu.be/y9QpImppl2I?si=mSZrZ8AY9YxYYSz0
https://regionalreporter.in/uttarakhand-film-awards-2026-online-application/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *