424 ग्राम चरस बरामद, 66 वर्षीय संचालक गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने मानपुर क्षेत्र में एक दुकान पर दबिश देकर
424 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक जानकी प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर दुकान में दबिश
पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिले में नशे की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 21 सितंबर को कोटद्वार पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मानपुर स्थित एक दुकान पर दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान दुकान से 424 ग्राम चरस बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने 66 वर्षीय जानकी प्रसाद पुत्र रामचंद्र, निवासी मानपुर, कोटद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
चरस बरामदगी के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-226/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
2013 में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि जानकी प्रसाद वर्ष 2013 में भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और नशे से जुड़े संभावित संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का कहना है कि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।















Leave a Reply