रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गोमुख-तपोवन ट्रेक पर फंसे 121 ट्रेकर रेस्क्यू, 136 के लिए हेलीकॉप्टर अभियान

गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख-तपोवन ट्रेक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रेकरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर

गंगोत्री धाम पहुंचाया गया है। ये सभी ट्रेकर पिछले दो-तीन दिनों के दौरान गोमुख और तपोवन क्षेत्र में ट्रेकिंग

और कैंपिंग के लिए गए थे। शनिवार दोपहर बाद अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण ट्रेक पर आवाजाही

मुश्किल हो गई थी, जिसके बाद कई ट्रेकर वहीं फंस गए।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम ने मौसम और

ट्रेक की स्थिति को देखते हुए सावधानी के साथ अभियान चलाकर सभी 121 ट्रेकरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बर्फबारी के बीच वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू अभियान

गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर प्रभारी वन दारोगा राजवीर रावत के अनुसार, शनिवार को गोमुख और

तपोवन क्षेत्र में भारी बर्फबारी शुरू होने के बाद ट्रेकरों की सुरक्षित वापसी चुनौती बन गई थी। उच्च अधिकारियों

के निर्देश पर रविवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

लगातार बर्फबारी के कारण ट्रेक के कई हिस्सों में हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ था। इसके बावजूद टीम ने

सतर्कता के साथ अभियान चलाया और शाम तक गोमुख और तपोवन क्षेत्र में गए सभी 121 ट्रेकरों को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचा दिया।

136 ट्रेकरों के लिए 3 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 136 अन्य ट्रेकरों के लिए भी रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।

इनमें हाई अल्टीट्यूड एक्सपीडिशन के 89 सदस्य, कालिंदी पास बेस कैंप में हाई अल्टीट्यूड ट्रेकिंग के

18 सदस्य और ऑडन कोल पास बेस कैंप में 29 सदस्य शामिल हैं।

इन ट्रेकरों को निकालने के लिए हर्षिल से तीन हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के बाद

अब तक 21 ट्रेकरों को सुरक्षित हर्षिल लाया जा चुका है।

दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण पिछले दो दिनों से रोकी गई चारधाम यात्रा सोमवार,

28 सितंबर को मौसम साफ होने के बाद फिर शुरू हो गई। मौसम में सुधार के बाद यमुनोत्री हाईवे पर

श्रद्धालुओं से भरे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

चारधाम यात्रा नियंत्रण संगठन, ऋषिकेश से मिले निर्देशों के बाद प्रतिकूल मौसम के चलते यात्रा पर रोक लगाई गई

थी। सोमवार को मौसम अनुकूल होने के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्या के निर्देश पर यात्रा पर लगी रोक समाप्त

कर दी गई।

यात्रा मार्गों पर प्रशासन की निगरानी

चारधाम यात्रा दोबारा शुरू होने के साथ प्रशासन ने पुलिस और तहसील प्रशासन को यात्रा को नियमित और

सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों और यात्रा नोडल अधिकारियों को यात्रियों की

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम साफ होने के बाद यमुनोत्री हाईवे सहित यात्रा मार्गों पर यातायात सामान्य होने लगा है। हालांकि ऊंचाई वाले

क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के असर को देखते हुए प्रशासन की ओर से मौसम और मार्ग की स्थिति पर लगातार

निगरानी रखी जा रही है।

https://regionalreporter.in/kedarnath-yatra-route-chirbasa-landslide-child-death-rescue/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=mRdQwpBPkcTj1Nek
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *