देहरादून में आयोजित सरमंग हाफ मैराथन में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के
चित्रकला विभाग के डॉ. आलोक नेगी ने 21.09 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।
फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ आयोजित इस मैराथन में 1000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का हाफ मैराथन ट्रैक रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से मालदेवता तक गया और फिर वापस स्टेडियम तक निर्धारित था।

2 घंटे 18 मिनट में पूरी की 21.09 किमी दौड़
डॉ. आलोक नेगी ने निर्धारित दूरी 2 घंटे 18 मिनट में पूरी की। उनके प्रदर्शन को विश्वविद्यालय परिवार और स्थानीय युवाओं के बीच सराहा गया।
डॉ. नेगी शिक्षण कार्य के साथ फिटनेस गतिविधियों से भी जुड़े हैं। वह श्रीनगर में नियमित सुबह की वॉक के लिए सक्रिय ‘लट्ठी ग्रुप’ के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं।
यह समूह लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का काम करता है।
मैराथन में विद्यार्थियों, युवाओं और खेल प्रेमियों की भागीदारी ने भी फिटनेस को लेकर बढ़ती रुचि को सामने रखा।
















Leave a Reply