रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरक के पारिवारिक विवाद में कूदी भाजपा, पूछा- असली पत्नी कौन?

दीप्ति रावत के सवालों पर कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, दिलीप रावत ने हरक को घेरा; जेनी प्रकरण और जमीन विवाद पर भी गरमाई सियासत

उत्तराखंड में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का पारिवारिक विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है।

पत्नी दीप्ति रावत के वीडियो और सवालों के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं।

कांग्रेस ने इसे हरक सिंह का निजी मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया है, जबकि भाजपा नेताओं ने

सीधे हरक सिंह से जवाब मांगा है।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने कहा कि इस विवाद से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

हालांकि, उन्होंने दीप्ति रावत के सवालों को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

भाजपा ने दीप्ति का समर्थन कर हरक को घेरा

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि एक महिला होने के नाते वह दीप्ति रावत की पीड़ा

समझ सकती हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वह कौन महिला है, जिसे हरक सिंह की पत्नी बताया जा रहा है।

दीप्ति चाहें तो न्यायालय की शरण ले सकती हैं।

भाजपा विधायक दिलीप रावत ने भी हरक सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुद सामने आकर बताना चाहिए कि उनकी वास्तविक पत्नी कौन हैं।

उन्होंने हरक के पुराने राजनीतिक बयानों और धारी देवी की कसम का जिक्र कर भी निशाना साधा।

जमीन विवाद और जेनी प्रकरण का भी जिक्र

इस बीच कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी की शिकायत पर रुचि भट्ट ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

शिकायतकर्ता हरिओम सहगल ने एसएसपी से शिकायत की है।

वहीं सोनिया आनंद ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे पुराना और न्यायालय में विचाराधीन मामला बताया है।

दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री धामी पर हरक सिंह की टिप्पणी के जवाब में पुराने जेनी प्रकरण का भी जिक्र किया और सवाल उठाए।

फिलहाल हरक सिंह रावत से जुड़े पारिवारिक विवाद ने उत्तराखंड की राजनीति में नया मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा लगातार जवाब मांग रही है, जबकि कांग्रेस इसे निजी मामला बता रही है।

https://regionalreporter.in/haridwar-sidcul-hotel-sex-racket-busted/
https://youtu.be/RnuNDQR0p58?si=AENu4m3omCI8kGhQ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *