रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी में खेल दिवस के अवसर अंडर-18 क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बालक व बालिका अंडर-18 की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि 29 अगस्त को प्रातः 09 बजे से बालक वर्ग अंडर-18 व बालिका वर्ग अंडर-18 की क्रॉस कंट्री दौरान कंडोलिया पार्क से सर्किट हाउस तक और वहां से वापसी कंडोलिया पार्क में समापन होगी।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने नाम की प्रविष्टि 28 अगस्त या प्रतियोगिता प्रारंभ होने से 1 घंटा पूर्व तक खेल विभाग कार्यालय को दे सकते हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जायेगा। खेल अधिकारी ने कहा कि क्रॉस कंट्री दौड में प्रथम से पांचवें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

https://regionalreporter.in/announcement-of-creation-of-five-new-districts-in-ladakh/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=qjDeJmD-BA91HoYM
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *