रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दून-मसूरी रोड कार हादसा: मसूरी से नोएडा जा रही कार खाई में जा गिरी

कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत, चार घायल
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

दून-मसूरी रोड पर सुबह-सुबह मैगी पॉइंट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 06 व्यक्ति सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और चार घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ ने गहरी खाई से घायलों को बाहर निकाला। जबकि घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सभी लोग नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो मसूरी से वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वो भी पहुंच गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 13 सितम्बर की सुबह 5:00 बजे एक टाटा टियागो कार UP-46M/6977 ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिर गई । मौके पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ ने कार में फंसे सभी छह सवारियों को खाई से बाहर निकाला ।

मृतक व घायलों का विवरण

  • अनिल कुमार (32 वर्ष) पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर, उत्तर प्रदेश-( मृतक)
  • अजय (31 वर्ष) पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश- (मृतक)
  • गुल्लू (29 वर्ष) पुत्र बालेराम निवासी, उत्तर प्रदेश -(घायल)
  • सुभाष (27 वर्ष) पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर -(घायल)
  • राजू (30 वर्ष) पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135 नोएडा, उत्तर प्रदेश- (घायल)
  • मोनू (28 वर्ष) पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश (घायल)
https://regionalreporter.in/jagatoli-dashajyula-festival-2/
https://youtu.be/qk_ZpqngCAE?si=1_UvX2UWZ9fmVc3c
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *