रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यहां स्कूल से घर लौट रहें बच्चों पर ततैयो ने किया जानलेवा हमला, एक की मौत

तहसील मुख्यालय से 9 किमी मांडिया गांव के दो बच्चों पर ततैया ने अचानक हमला बोल दिया। जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। बच्चों के परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया तो दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

विस्तार

जानकारी के मुताबिक, शनिवार 9 नवम्बर को मांडिया गांव के दो भाई-बहन स्कूल से लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन दोनों पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि बिटिया को उपचार दिया जा रहा है।

वहीं बताया जा रहा है कि स्कूल के पास ही एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था, उसे किसी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छत्ते से निकले ततैयों ने घर लौट रहे बच्चों पर हमला कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने बताया बच्चे के पिता राजकुमार ने दोनों भाई-बहनों कोको सुबह स्कूल छोड़ दिया था। छुट्टी के बाद घर जाते हुए उन पर ततैयों ने हमला किया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक की लहर है।

https://regionalreporter.in/womens-asian-champions-trophy-hockey-2024-begins/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=iW5eecej2_H3Fx9k
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *