रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मुख्यमंत्री के निर्देशन पर शहीद की माता का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि सेना के शहीद बसुदेव सिंह की माताजी माहेश्वरी देवी का स्वास्थ्य खराब है।

इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की एक टीम सारकोट भेजी। जहां डॉ राजेश गैडी व डॉ ज्योति ने शहीद की माताजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस संबंध में नियमित फॉलोअप करने को कहा।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा है कि अगर शहीद की माताजी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सारकोट भेजी जाएगी।

https://regionalreporter.in/program-organized-on-constitution-day-at-dr-ambedkar-centre-of-excellence/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=gyzsUAfovRynUrGR
अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *