रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

संभागीय अधिकारी के संयुक्त निरीक्षण में 30 वाहनों के चालान व एक वाहन सीज

वाहन सुरक्षित यातायात को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों पर शुक्रवार, 29 नवम्बर को छिनका में उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डेय और सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने संयुक्त निरीक्षण किया।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहनों के चालान किए और एक वाहन सीज किया। जिसमें ओवर स्पीड के 15, ड्राइविंग लाइसेंस के 08, सीट बेल्ट के 04 बिना हेलमेट के 02 चालान किए गए तथा एक वाहन को फिटनेस सर्टिफिकेट न होने के कारण सीज किया गया।

इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात को लेकर यातायात नियमों का पालन करने को कहा।

https://regionalreporter.in/the-district-magistrate-ordered-to-take-the-complaints-seriously/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=NUcNWA3KMTkaBfwV
अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *