रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सात मोड़ के पास हुआ हादसा, चलती कार के ऊपर गिरा पेड़

बाल-बाल बचे कार सवार
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

कई दिनों की भीषण गर्मी से बारिश के आते ही राहत मिली है. राज्य के कई पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई. वहीं, दूसरी ओर देहरादून रोड पर तेज आंधी के चलते एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया.

घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई. पेड़ गिरने से देहरादून रोड पर कई किमी. लंबा जाम लग गया.

https://regionalreporter.in/5-month-old-infant-dies-in-car-accident/

विस्तार
शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक बदले मौसम के बाद तेज आंधी-तूफान चलने लगा. देहरादून से पौड़ी जा रही एक कार के ऊपर से तेज आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ जा गिरा.

पेड़ के गिरते ही कार सवार किसी तरह खिड़की खोलकर नीचे उतरे. इस दौरान देहरादून रोड पर ट्रैफिक पेड़ गिरने से बाधित हो गया. जिससे कई किलोमीटर लंबी ट्रैफिक जाम हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और वन विभाग ने मिलकर पेड़ को काटकर सड़क से किनारे किया. कार सवारों को हल्की चोटें आई है.

https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=2yw8SANLPg180uok
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *