दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला
श्रीनगर में मंगलवार रात मारपीट की एक घटना सामने आई है।
खालो गांव निवासी राजेंद्र तड़ियाल पर NIT के कुछ मजदूरों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
कमरे में ले जाकर मारपीट करने का आरोप
जानकारी के अनुसार राजेंद्र तड़ियाल क्षेत्र में एक छोटी जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं।
मंगलवार रात करीब 8 बजे जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे,
तभी कुछ मजदूर उन्हें अपने कमरे में ले गए और कथित रूप से उनके साथ मारपीट की।
बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे से भी मारपीट
आरोप है कि जब राजेंद्र तड़ियाल के बेटे ने बीच-बचाव कर अपने पिता को बचाने की कोशिश की,
तो मजदूरों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद दोनों घायल हो गए।
गंभीर हालत में श्रीकोट किया गया रेफर
घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र तड़ियाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें श्रीकोट रेफर कर दिया।
क्षेत्र में आक्रोश का माहौल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

















Leave a Reply