रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चारधाम यात्रा के दौरान गौचर में दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आने से महिला यात्री की मौत

गौचर ग्राउंड में हुआ हादसा

गौचर में चारधाम यात्रा के दौरान बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौचर ग्राउंड में खड़ी एक बस को आगे बढ़ाते समय

चालक की लापरवाही से 67 वर्षीय महिला यात्री बस की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बस का टायर महिला के ऊपर चढ़ा

जानकारी के अनुसार बस संख्या DD01 R 9725 का चालक वाहन आगे बढ़ा रहा था। इसी दौरान उसने सामने मौजूद महिला

को नहीं देखा और बस का अगला दाहिना टायर महिला के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान राजकुमारी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली थीं।

परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं महिला

बताया गया कि राजकुमारी 15 मई 2026 को अपने परिवार के साथ गाजीपुर से चारधाम यात्रा पर निकली थीं।

ऋषिकेश पहुंचने के बाद उन्होंने बस संख्या UK 11PA 4040 से यात्रा शुरू की थी।

आरोपी चालक हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार बस और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।

आरोपी चालक की पहचान मितेश कुमार मोदी निवासी मेहसाणा, गुजरात के रूप में हुई है।

यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया

हादसे के समय दुर्घटनाग्रस्त बस में गुजरात के यात्री सवार थे, जिन्हें दूसरी बस से बदरीनाथ के लिए रवाना किया गया।

वहीं मृतका की बस में सवार अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित आगे भेज दिया गया है।

यात्रा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

चारधाम यात्रा के बीच हुई इस घटना ने यात्रा व्यवस्थाओं और वाहन संचालन में बरती जा रही सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े

कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

https://regionalreporter.in/athletes-forced-to-travel-in-e-rickshaws-even-after-setting-national-records/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=tJgOkb62zRgmfS9M
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *