रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अल्मोड़ा में रेस्टोरेंट में भीषण आग, युवक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित एक रेस्टोरेंट में गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई।

आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और रेस्टोरेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

हालांकि, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

गैस रिसाव से भड़की आग

जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में रोज की तरह कामकाज चल रहा था और उस समय कुछ ग्राहक भी मौजूद थे।

इसी दौरान एक गैस सिलेंडर खाली होने पर नया सिलेंडर लगाया गया।

कुछ देर बाद गैस पाइप से रिसाव शुरू हो गया और अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे किचन और रेस्टोरेंट में फैल गई।

रेस्टोरेंट संचालिका उमा देवी ने बताया कि वह रसोई में खाना बना रही थीं। नया सिलेंडर लगाने के बाद गैस रिसाव होने से आग तेजी से फैल गई।

युवक की सूझबूझ से टला बड़ा विस्फोट

आग लगने के दौरान स्थानीय युवक शौरभ टम्टा ने साहस का परिचय देते हुए धुएं और आग के बीच रेस्टोरेंट में प्रवेश किया

और अंदर रखे दो गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

यदि सिलेंडरों में विस्फोट हो जाता तो आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा नुकसान हो सकता था।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना के दौरान स्थानीय युवाओं ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

हालांकि, तब तक रेस्टोरेंट के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

https://regionalreporter.in/rudraprayag-dumper-fell-into-gorge-two-killed-phata-badasu-road/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=B0YYT-GjWaHdDTkt
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *