जनपद रुद्रप्रयाग के फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर गुरुवार शाम 16 जुलाई एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
तरसाली के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
संयुक्त रेस्क्यू अभियान में निकाले गए शव
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रात 8:43 बजे वाहन संख्या UK13CA0826 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।
इसके बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
रेस्क्यू अभियान के दौरान डंपर में दो लोग सवार मिले। बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों के बीच
संजय राणा (45 वर्ष) का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन के शव को भी बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियों को मौके पर भेजा गया
और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।















Leave a Reply