रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ल्वाणी गांव के पास गहरी खाई में गिरी एम्बुलेंस, तीन की मौत; तीन घायल

देवाल क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चमोली जिले के देवाल विकासखंड के दूरस्थ ल्वाणी गांव के पास

शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई,

जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

500 मीटर गहरी खाई में गिरी एम्बुलेंस

बताया जा रहा है कि निजी एम्बुलेंस देर रात देहरादून से लोहाजंग के लिए निकली थी।

ल्वाणी गांव के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया।

पुलिस और DDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल

पहुंचाया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

दो घायलों की हालत गंभीर

थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हुए हैं।

घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।

अंतिम संस्कार के लिए गांव लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह का पार्थिव शरीर

लेकर निजी एम्बुलेंस से गांव लौट रहे थे। भजन सिंह का देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था।

बलबीर सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ अलग वाहन में अंतिम संस्कार के लिए गांव जा रहे थे।

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विधायक ने एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था के दिए निर्देश

क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए सीएमओ चमोली से वार्ता की गई है।

घायलों को शीघ्र एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घायलों की पहचान

  • कविता देवी (32 वर्ष), पत्नी खुशाल सिंह
  • मयंक सिंह (08 वर्ष), पुत्र खुशाल सिंह
  • रोशनी (18 वर्ष), पुत्री लक्ष्मण सिंह

मृतकों की पहचान

  • बलबीर सिंह (52 वर्ष), पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी ग्राम बांक, लोहाजंग
  • शांति देवी (48 वर्ष), पत्नी स्व. बलबीर सिंह
  • आंशु बिष्ट (18 वर्ष), पुत्र बलबीर सिंह
https://regionalreporter.in/a-panchdhatu-idol-of-lord-murugan-arriving-from-tamil-nadu-has-reached-kartik-swami-dham/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=FUsQlBM_mOWxAHX9
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *