रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कतर में शांति वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला

मिसाइल साइट्स और नावें बनीं निशाना

बंदर अब्बास में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, ईरान ने भी हमले की पुष्टि की

कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता जारी है।

इसी बीच अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई करते हुए

मिसाइल लॉन्च साइट्स और नावों को निशाना बनाया है।

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि यह हमला आत्मरक्षा यानी सेल्फ-डिफेंस में किया गया।

वहीं ईरान ने भी हमलों की पुष्टि की है।

अमेरिकी सेना का दावा- सैनिकों की सुरक्षा के लिए की कार्रवाई

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस के मुताबिक, ईरानी गतिविधियों से अमेरिकी सैनिकों को खतरा था।

अमेरिका का आरोप है कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नावें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछा रही थीं।

इसी के जवाब में अमेरिकी सेना ने सैन्य कार्रवाई करते हुए उन नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स

को निशाना बनाया जो कथित तौर पर अमेरिकी विमानों को टारगेट कर रही थीं।

बंदर अब्बास में SAM साइट पर भी हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने बंदर अब्बास में स्थित सरफेस-टू-एयर मिसाइल (SAM) साइट पर भी हमला किया।

अमेरिकी सेना का कहना है कि यह साइट अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही थी।

हालांकि अभी तक हमले में हुए नुकसान और ऑपरेशन के दायरे को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान बोला- हालात नियंत्रण में

ईरानी मीडिया ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

हालांकि ईरान की ओर से अब तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है।

ट्रंप बोले- समझौता हुआ तो सबके लिए अच्छा

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है।

ट्रंप ने कहा कि यदि समझौता हुआ तो यह सभी के लिए अच्छा होगा,

लेकिन अगर बातचीत विफल रही तो संघर्ष और अधिक खतरनाक रूप ले सकता है।

दोहा में जारी है शांति वार्ता

दोहा में चल रही वार्ता में ईरान की ओर से विदेश मंत्री Abbas Araghchi, संसद स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf और सेंट्रल बैंक गवर्नर अब्दोलनासिर हेम्मती शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन महीनों से जारी तनाव और संघर्ष को

समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच समझौते की कोशिशें जारी हैं।

https://regionalreporter.in/rahul-negi-mount-everest-chamoli-uttarakhand/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=XJwmWCg_XvnqiAWm
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *