18 जुलाई को देहरादून में प्रेस वार्ता
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और मामले की मौजूदा स्थिति को लेकर
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष समिति ने 18 जुलाई को प्रेस वार्ता बुलाई है।
यह प्रेस वार्ता दोपहर 1:00 बजे प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित होगी।
सीबीआई जांच में प्रगति नहीं होने का दावा
समिति का कहना है कि अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच की घोषणा हुए करीब छह महीने होने वाले हैं,
लेकिन अब तक जांच में कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आई है।
इसी मुद्दे को लेकर प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
20 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई
समिति के अनुसार, निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा पा चुके अभियुक्त जमानत पर रिहाई का प्रयास कर रहे हैं।
इस मामले में 20 जुलाई को सुनवाई प्रस्तावित है। समिति का कहना है कि प्रेस वार्ता के दौरान इस संबंध में भी अपना पक्ष रखा जाएगा।
मीडिया को किया गया आमंत्रित
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के पत्रकारों को प्रेस वार्ता में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।















Leave a Reply