रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मौनी अमावस्या अमृत स्नान: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद स्नान रद्द

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बड़ा हादसा हुआ है। संगम तट पर मंगलवार की रात मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़ मचने से 14 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।

इस बीच तीन करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। घटना के बाद स्नान कार्यक्रम को रोक दिया गया है। इधर अस्पताल प्रशासन ने 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जाने की पुष्टि की है।

हालांकि प्रशासन ने अभी तक मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क़रीब 25-30 प्रभावित श्रद्धालुओं और महिलाओं मेला परिसर में बने अस्पतला में इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है।

वहीं, गंभीर घायलों को बेली अस्पताल और कालवीन भेजा गया। महाकुंभ परिसर में स्थित केंद्रीय अस्पताल परिसर में डॉक्टर्स की टीम अलर्ट मोड पर है। 

हादसे को देखते हुए सभी 13 अखाड़ों ने आज का अपना अमृत स्नान फिलहाल रोक दिया है। अखाड़ों के साधु-संत अपने शिविरों को वापस लौट रहे हैं.।

उनका मानना है अगर वह स्नान के लिए पहुंचे तो व्यवस्था को दुरुस्त रख पाना मुश्किल हो जाएगा। सभी अखाड़ों ने सामूहिक रूप से जनहित में ये फैसला लिया है।

https://regionalreporter.in/more-than-10-crore-devotees-will-take-a-holy-dip/
https://regionalreporter.in/more-than-10-crore-devotees-will-take-a-holy-dip/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=ZPPZi3ig6OfeB8GB
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *