भिकियासैंण क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक श्री प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल का आकस्मिक निधन हो गया।
उनका यूं अचानक चुपचाप चले जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है।
भाइयों के रिश्ते में दिखता था अनोखा प्रेम और सामंजस्य
सतीश नैनवाल और विधायक प्रमोद नैनवाल के बीच का रिश्ता केवल राजनीतिक या पारिवारिक नहीं, बल्कि आत्मीयता और समर्पण का प्रतीक था।
दोनों भाइयों के बीच ऐसा प्रेम, स्नेह और सामंजस्य बहुत कम ही देखने को मिलता है।
विधायक प्रमोद नैनवाल के हर कदम के मार्गदर्शक थे सतीश
जानकारी के अनुसार, विधायक प्रमोद नैनवाल की दिनचर्या से जुड़ी छोटी-छोटी बातों का भी पूरा ध्यान सतीश नैनवाल ही रखते थे।
किस दिन कौन-सी ड्रेस पहननी है, क्या और कैसे भोजन करना है इन सभी बातों का निर्णय भी वही करते थे।
स्वास्थ्य को लेकर रहते थे बेहद सजग
बताया जाता है कि यदि प्रमोद नैनवाल अपने खान-पान को लेकर जरा-सी भी लापरवाही करते, तो सतीश नैनवाल नाराज हो जाते थे।
बड़े भाई के स्वास्थ्य और अनुशासन को लेकर उनकी सजगता हर किसी के लिए उदाहरण थी।
भिकियासैंण क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति
ऐसे समय में जब भिकियासैंण की जनता को ब्लॉक प्रमुख के रूप में सतीश नैनवाल की सेवाओं की सख्त आवश्यकता थी,
उनका इस तरह चला जाना क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।
















Leave a Reply