रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी हादसा: खाई में गिरी बस, 06 की मौत

पौड़ी जिले में जीएमओयू की बस रविवार दोपहर बाद हादसे का शिकार हो गई। 28 यात्रियों से भरी बस पौड़ी से श्रीनगर गढ़वाल आ रही थी। हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जबकि अन्य सभी 21 घायलों को हायर सेंटर के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

विस्तार

पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर एक मिनी बस  कोठार बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार 06 लोगों के मरने की खबर है। बस में 28 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

दोपहर करीब 03 बजे पौड़ी से रवाना मिनी बस संख्या-UK12PB0177 पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर कोठार बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

सूचना के बाद पुलिस और बचाव दल ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर घायलों को रेस्क्यू किया। जिला प्रशासन के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों ने मौके पर जान गंवा दी। जबकि एक व्यक्ति ने श्रीनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है।

हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य 21 लोगों का इलाज श्रीनगर बेस अस्पताल में जारी है। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने घटनास्थल पर तेजी से रेस्क्यू कराया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए परिवहन विभाग को जांच के निर्देश दिए। अन्य घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

मृतकों/घायलों का विवरण

https://regionalreporter.in/tejaswani-the-torchbearer-of-national-games-reached-kedar-valley/
https://youtu.be/_gUGR30Res0?si=eulP3E4jsq_DEj7X
Website |  + posts
3 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *