रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली: जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति पर किया गया मुकदमा दर्ज

बुधवार को किसी व्यक्ति ने वन विभाग को जानकारी दी कि एक व्यक्ति वन पंचायत क्षेत्र मठ छडेता के वन पंचायत क्षेत्र में आग लगा रहा है।

वन विभाग द्वारा टीम गठित कर उप वन क्षेत्राधिकारी डब्बल सिंह वन आरक्षी अरविन्द व वन दरोगा प्रदीप को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर टीम ने पाया एक व्यक्ति बकरियों को चराते हुए आग लगाते हुए जा रहा है।

टीम द्वारा उससे पूछताछ की गयी। उसने अपना नाम वीरेन्द्र सिंह ग्राम मठ पोस्ट बेमरू बताया साथ ही उसने बताया कि उसने बकरियों के लिए हरी घास के प्रयोजन से आग लगाई है ।

अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। तत्पश्चात् अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र वादर सिंह निवासी ग्राम-मठ पो०-बेमरू के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

https://regionalreporter.in/mock-drill-was-conducted-by-fire-department-in-rudraprayag-main-market/
https://youtu.be/zubI3V0G1Rk?si=6zevtvV1cJaVxSAl
अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *