तकनीकी गड़बड़ियों के बाद छात्रों को मिली राहत, 1 जून को दिनभर बंद रहा पोर्टल, अब मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए
बड़ी राहत देते हुए मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल को लाइव कर दिया है।
तकनीकी समस्याओं के कारण 1 जून को निर्धारित समय पर पोर्टल शुरू नहीं हो सका था, लेकिन 2 जून की सुबह इसे आधिकारिक रूप से सक्रिय कर दिया गया।
अब छात्र सीबीएसई के पोर्टल पर जाकर अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने आवेदन से पहले छात्रों को दिशा-निर्देशों वाला वीडियो ध्यान से देखने की सलाह भी दी है।
तकनीकी गड़बड़ियों से परेशान रहे छात्र
सीबीएसई ने पहले यह प्रक्रिया 29 मई से शुरू करने की घोषणा की थी,
लेकिन बाद में वेबसाइट अपग्रेड और तकनीकी सुधार का हवाला देकर तारीख बढ़ाकर 1 जून कर दी गई थी।
इसके बावजूद 1 जून को भी पोर्टल दिनभर बंद रहा और छात्र आवेदन नहीं कर सके।
इस दौरान हजारों छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
कई छात्रों का कहना था कि री-इवैल्यूएशन के लिए मिलने वाला समय पहले ही सीमित होता है और ऐसे में तकनीकी दिक्कतों से उनका कीमती समय बर्बाद हुआ।
अब शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
तकनीकी समस्याओं को दूर करने के बाद सीबीएसई ने पोर्टल को सक्रिय कर दिया है।
छात्र अब अपने अंकों के सत्यापन और उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें।














Leave a Reply