रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नारायणबगड़ के पांच स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने गुरुवार को नारायणबगड़ क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था और विद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़,

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़, राजकीय इंटर कॉलेज कोटी चांदपुर,

राजकीय इंटर कॉलेज जयपुर कोलसों और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी का निरीक्षण किया।

5 अक्टूबर को होगी दक्षता आधारित परीक्षा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया और विद्यालयी वातावरण की जानकारी ली।

राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ की प्रार्थना सभा में उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे के खिलाफ जागरूक रहने और इससे दूर रहने का आह्वान किया।

विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर उन्होंने संतोष भी जताया।

आकाश सारस्वत ने शिक्षकों से कहा कि केवल पाठ्यक्रम पूरा करना पर्याप्त नहीं है।

प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने के वास्तविक स्तर को समझकर दक्षता आधारित शिक्षण पर जोर देना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि कक्षा 2, 5 और 8 की दक्षता आधारित द्वितीय आकलन परीक्षा 5 अक्टूबर को होगी।

सभी विद्यालयों को परीक्षा में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कमजोर विद्यार्थियों के लिए बने कार्ययोजना

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आकलन के बाद प्राप्त परिणामों का विद्यालय स्तर पर गंभीरता से विश्लेषण किया जाए।

विद्यार्थियों की कमजोर दक्षताओं की पहचान कर उनके सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने न्यून दक्षता वाले विद्यार्थियों को उपचारात्मक शिक्षण देने और नियमित अभ्यास कराने पर जोर दिया।

साथ ही शिक्षण को गतिविधि आधारित और बाल-केंद्रित बनाने की बात कही।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक अनुपस्थिति या कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण का उद्देश्य केवल कमियां तलाशना नहीं, बल्कि व्यवस्थाओं में सुधार और समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नारायणबगड़ अनिनाथ और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक राहुल तिवारी मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/bilkhet-paragliding-practice-camp-pauri/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=7BAN3KGKToSGINy6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *