रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सरकारी विद्यालयों के सफल मॉडल का अध्ययन करने बागेश्वर पहुंचा चमोली दल

44 सदस्यीय दल ने किया दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर से 44 सदस्यीय शैक्षिक भ्रमण दल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी

आकाश सारस्वत के नेतृत्व में जनपद बागेश्वर के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षिक संस्थानों का दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण किया।

भ्रमण का उद्देश्य बागेश्वर में संचालित नवाचारी शैक्षिक गतिविधियों, विद्यालय प्रबंधन, तकनीकी शिक्षा और छात्र-केंद्रित शिक्षण प्रक्रियाओं का अध्ययन करना था।

पीएमश्री विद्यालय कपकोट की व्यवस्थाओं ने किया प्रभावित

भ्रमण दल सबसे पहले पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट पहुंचा, जहां प्रार्थना सभा में

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों का अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों की अनुशासनप्रियता, आत्मविश्वास और

शिक्षकों की सक्रियता ने दल को विशेष रूप से प्रभावित किया। विद्यालय में गतिविधि आधारित शिक्षण,

पुस्तकालय उपयोग और समुदाय सहभागिता जैसे नवाचारों की जानकारी भी साझा की गई।

38 से बढ़कर 325 पहुंची छात्र संख्या

विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि छात्र संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि रही।

वर्ष 2016 में जहां विद्यालय में मात्र 38 छात्र अध्ययनरत थे, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 325 पहुंच चुकी है।

भ्रमण दल ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर विद्यालय प्रबंधन का परिणाम बताया।

कस्तूरबा विद्यालय और पनौरागूंठ स्कूल का भी किया अनुश्रवण

दल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उतरौड़ा और राजकीय जूनियर हाईस्कूल पनौरागूंठ का भी निरीक्षण किया।

कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं की सराहना की गई।

वहीं पनौरागूंठ विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर प्रशंसा की गई।

डायट बागेश्वर और अटल उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे सदस्य

दूसरे दिन भ्रमण दल डायट बागेश्वर पहुंचा, जहां विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और नवाचारों की जानकारी दी गई।

इसके बाद दल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला पहुंचा, जहां विकसित पुस्तकालय, रेडक्रॉस गतिविधियों और छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया।

तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक गतिविधियों पर जोर

भ्रमण दल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिंगलो और राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलो का भी अनुश्रवण किया।

जूनियर हाईस्कूल पिंगलो में विद्यार्थियों को बेसिक कंप्यूटर कोर्स सहित विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों को सराहा गया।

चमोली में लागू होंगे सफल शैक्षिक मॉडल

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि भ्रमण दल के सभी सदस्यों को तीन दिन के भीतर विस्तृत

रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इन रिपोर्टों के आधार पर बागेश्वर के सफल शैक्षिक मॉडलों और

नवाचारों को चमोली जिले के विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाई जाएगी।

https://regionalreporter.in/tragic-road-accident-in-srinagar-car-plunges-into-gorge/
https://youtu.be/q5ArWD5NwFI?si=aOrbB7hHVyUFznBM
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *