रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: मुंबई में चॉल ढही, 6 की मौत

पुणे-मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

मुंबई के मानखुर्द इलाके में भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढहने से छह लोगों की मौत हो गई,

जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला एग्जिट के पास हुए बड़े भूस्खलन के

चलते मुंबई जाने वाली लेन बंद करनी पड़ी। मौसम विभाग (IMD) ने कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मानखुर्द में चॉल ढहने से छह की मौत

रविवार रात जनता नगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे तीन मंजिला चॉल का हिस्सा भरभराकर गिर गया।

हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, बीएमसी, पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन

लगातार बारिश के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक सेक्शन में खंडाला एग्जिट के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ।

सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई की ओर जाने वाली लेन बंद कर दी गई है। प्रशासन मलबा हटाकर यातायात सामान्य करने में जुटा है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुंबई, पुणे, ठाणे और नवी मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को मुंबई, पुणे, ठाणे और नवी मुंबई के सभी सरकारी एवं निजी

स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से संचालित होंगे।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। नदी, नालों, झरनों और जलभराव वाले

क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

https://regionalreporter.in/the-mother-in-law-and-daughter-in-law-duo-who-created-a-stir-on-social-media-are-separated-but-have-become-immortal/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=t9FIndIEMbCyWCt1
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *