रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में ICU में लगी आग, एक महिला की मौत

राजधानी देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में बुधवार सुबह ICU में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ICU में लगे AC में शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पूरे ICU को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

सुबह 9:22 बजे लगी आग

अस्पताल में आग लगने की घटना सुबह करीब 9:22 बजे हुई।

बताया जा रहा है कि ICU की फॉल सीलिंग में लगे AC से आग की शुरुआत हुई।

आग लगते ही अस्पताल में धुआं भर गया और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

अस्पताल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वार्ड से बाहर निकालना शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियों ने मिलकर अस्पताल को खाली कराया।

ICU में भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्ट

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि जिस ICU में आग लगी वहां छह मरीज भर्ती थे।

सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

कुछ मरीजों को कैलाश अस्पताल और कुछ को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।

कमिश्नर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला AC में आग लगने का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

60 वर्षीय महिला की मौत

पवन शर्मा के अनुसार, एक 60 वर्षीय महिला वीरवती को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह धुएं में दम घुटना और जलना मानी जा रही है।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा होगा।

अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद अस्पतालों में फायर सेफ्टी और सुरक्षा ऑडिट को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि सरकार अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर है और इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

चीफ फायर अधिकारी अभिनय त्यागी ने बताया कि फायर टीम की पहली प्राथमिकता मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना थी और उसी प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई।

https://regionalreporter.in/kedarnath-yatra-landslide-sonprayag-gaurikund-rescue/
https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=sj15CZ7Q3MxESZoE
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *