रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवप्रयाग में कांग्रेस के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

टिहरी गढ़वाल जिले की देवप्रयाग विधानसभा के जखंड ग्राम सभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

19 जुलाई 2026 को पूर्व प्रधानों, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित लगभग

30 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक विनोद कंडारी की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, कैप्टन कुंवर सिंह रावत और सतीश लखेड़ा मौजूद रहे।

सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कई पूर्व जनप्रतिनिधि हुए भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों में हरिकृष्ण डोभाल, सतीश लखेड़ा, धर्मानन्द लखेड़ा, दिनेश लखेड़ा,

राकेश लखेड़ा, आशाराम डोभाल, रमेश लाल, पूर्व प्रधान सबल लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन दास,

पूर्व प्रधान बसाखू लाल, उत्तम दास, राम दास, मुकेश दास, सरत लाल और पूर्व प्रधान जितेन्द्र लाल टम्टा सहित लगभग 30 लोग शामिल रहे।

संगठन को मिलेगा और बल

भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि “संगठन ही शक्ति है” और विकसित उत्तराखंड तथा विकसित भारत के लक्ष्य को सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।

https://regionalreporter.in/pmjjby-insurance-claim-uttarakhand-gramin-bank-mansoona-beneficiaries/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=K3dlMDrtXe5Xu3Z1
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *