रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

BJP को बढ़त : रानीहाट-सिरोला की 70 से अधिक महिलाओं ने ली सदस्यता

विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

रानीहाट और सिरोला क्षेत्र की 70 से अधिक महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

भाजपा से जुड़ने वाली महिलाओं ने पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

रानीहाट और सिरोला से बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा में शामिल

सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में सिरोला क्षेत्र से नीला देवी, कमला देवी, कांता देवी, शांति देवी, रितु देवी, पन्ना देवी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी और सरिता देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

वहीं, रानीहाट क्षेत्र से मंजली ध्यानी देवी, शांति देवी, सरोज देवी, रितिका, मंगला देवी, उमा, प्रीति,

मोनिका देवी, शैला, आंचल, कमला, उर्मिला, निकिता, कृष्णा, शिवानी और गीता देवी समेत अन्य महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं की बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से पार्टी का जनसंपर्क भी मजबूत होने की उम्मीद जताई गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

‘संगठन ही शक्ति है’

भाजपा की ओर से सदस्यता लेने वाली सभी महिलाओं का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

महिलाओं के पार्टी से जुड़ने को आगामी समय में देवप्रयाग क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

https://regionalreporter.in/rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-pune-women-safety/
https://youtu.be/Nw4bM-WdvFE?si=MUy9GRPmom81ez2_
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *