रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली में भारी हिमस्खलन पर डीएम ने रेस्क्यू कार्य करने के दिए निर्देश

जनपद चमोली के माणा गांव के समीप हिमस्खलन से कुछ मजदूर चपेट में आने की सूचना।

चमोली जनपद में माणा गांव और माणा पास के मध्य हिमस्खल की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद जिलाधिकारी संदीप तिवारी की ओर आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के समीप हिमस्खलन की सूचना मिली है। यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले 55 मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली है।

अभी तक घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति की जानकारी नहीं मिली है। सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

https://regionalreporter.in/57-workers-buried-under-snow-due-to-glacier-breaking-in-mana-village/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=tKWsa2mP1bIaHMVx
अरुण मिश्रा
+ posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *