ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 27 अक्तूबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय सत्र
का एजेंडा देहरादून में तय होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 24 अक्तूबर को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है।
इसमें दलीय नेताओं के साथ सदन की कार्यवाही को लेकर चर्चा की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि गैरसैंण में सत्र के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बेहतर व्यवस्थाओं और सुरक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के संचालन और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि गैरसैंण में सत्र के दौरान व्यवस्थाएं करने और स्टाफ की कमी के चलते कुछ दिक्कतें आती हैं।
इसी वजह से कार्यमंत्रणा समिति की बैठक देहरादून में बुलाई गई है।
अनुपूरक बजट और विधेयक होंगे पेश
दो दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
इसके अलावा द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026 और उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 सहित अन्य विधेयक सदन में रखे जाएंगे।
विभिन्न विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन में पेश की जाएगी।
हालांकि, सत्र के दौरान किस विषय पर कितनी चर्चा होगी, यह कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया जाएगा।















Leave a Reply