रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने श्रीनगर में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए गढ़वाल रेंज के आईजी Rajiv Swaroop लगातार यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को वह श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन, पुलिस और बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि इससे पहले भी वह केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं।

इस बार श्रीनगर और आसपास के यात्रा मार्गों का जायजा लिया गया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती बन गया है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है।

यहां कुछ स्थानों पर सड़क और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं,

जिनके संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए थे।

अब कई स्थानों पर सुधार कार्य पूरा कर लिया गया है और यातायात पहले की तुलना में अधिक सुचारु रूप से चल रहा है।

दर्शन व्यवस्था सुधारने पर जोर

केदारनाथ में हुई बैठक में पुलिस प्रशासन, BKTC और पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में श्रद्धालुओं को लंबी लाइनों से राहत देने और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।

इसके लिए नई एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार की गई है।

आईजी राजीव स्वरूप ने कहा कि हर सुबह संबंधित विभागों के अधिकारियों, पुलिस और पुरोहित समाज के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

जरूरत पड़ने पर तुरंत बदलाव भी किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा पर विशेष फोकस

गढ़वाल आईजी ने कहा कि आपदा को देखते हुए इस बार भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है।

यात्रा शुरू होने से पहले सभी विभागों के साथ कई दौर की बैठकें की गई थीं।

उन्होंने बताया कि भारी भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ऋषिकेश में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया है।

साथ ही यात्रा मार्गों पर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

पंकज कुमार हत्याकांड पर टिप्पणी से किया इनकार

वहीं, जब आईजी राजीव स्वरूप से सतपुली में पंकज कुमार हत्याकांड

और केशव थलवाल मामले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, “माफ कीजिए, मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।” इसके बाद वह वहां से रवाना हो गए।

https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=jktA7GFI56OOs6r5
https://regionalreporter.in/dm-swati-bhadauria-takes-a-strict-stance-during-janata-milan/

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *