चार दशकों से गौचर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चला रहे तारा सिंह भंडारी उम्र 60 वर्ष के निधन पर व्यापार संघ सहित क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
विकास खंड कर्णप्रयाग के सुनाक गांव निवासी तारा सिंह भंडारी पिछले कई सालों से गौचर में व्यापार कर अपनी आजीविका चलाते रहे थे।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे वृहस्पतिवार रात उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।
शुक्रवार को उनका पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके निधन पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, महामंत्री भूपेन्द्र बिष्ट, सुनील पंवार, विजय पाल सिंह, दिनेश बिष्ट, राकेश चौहान, रवीन्द्र सिंह कंडारी, कैलाश केड़ियाल, देवेन्द्र भंडारी, विश्राम सिंह बिष्ट आदि व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।















प्रशिक्षुओं ने किया स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण - रीजनल रिपोर्टर
[…] व्यापारी के निधन पर शनिवार को गौचर बाज… https://regionalreporter.in/gauchar-market-remained-closed-for-two-hours-on-saturday-due-to-the-demise-of-the-trader/ […]