रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गुप्तकाशी में खाई में गिरी बाइक, तीन युवक रेस्क्यू

गुप्तकाशी क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सेमी-भैंसारी गांव के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार तीन युवक खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।

112 पर मिली हादसे की सूचना

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से मिली थी।

सूचना मिलते ही जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष ने थाना गुप्तकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, 108 एंबुलेंस सेवा और आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।

इसके बाद सभी टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

खाई में उतरकर तीनों युवकों का रेस्क्यू

संयुक्त रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर तीनों युवकों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

संदीप (22), पुत्र मुकेश, निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया।

वहीं विजय (19), पुत्र सुरेंद्र और सुरजीत (21), पुत्र मानसिंह, दोनों निवासी मिर्जापुर, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रेस्क्यू अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्य किया।

तीनों युवकों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

https://regionalreporter.in/kolkata-hotel-fire-9-dead-6-injured-mirza-ghalib-street/
https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=IfKFyR8sGboIqtBC
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *