रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

HNBGU में प्रो. HBS चौहान को मिली बिरला परिसर की कमान

श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है।

विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रो. हरिभजन सिंह चौहान (HBS चौहान) को बिरला परिसर का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।

कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष या अधिवर्षता की तिथि, जो पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।

विभागीय जिम्मेदारी के साथ संभालेंगे निदेशक पद

प्रो. HBS चौहान बिरला परिसर के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ अपने वर्तमान विभागीय दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से बिरला परिसर की प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

चौरास कैंपस के निदेशक पद का बदला नाम

प्रशासनिक फेरबदल के तहत विश्वविद्यालय ने एक्सटेंशन कैंपस-चौरास के निदेशक पद का नाम भी बदल दिया है।

अब इस पद को ‘एसोसिएट डायरेक्टर, एक्सटेंशन कैंपस-चौरास’ के नाम से जाना जाएगा।

बिरला परिसर में होंगे दो संयुक्त निदेशक

बिरला परिसर में निदेशक की सहायता के लिए आगे चलकर दो संयुक्त निदेशक नियुक्त किए जाएंगे।

इनमें एक पुरुष और एक महिला फैकल्टी सदस्य को जिम्मेदारी दी जाएगी।

इससे परिसर के प्रशासनिक कामकाज में बेहतर समन्वय और जिम्मेदारियों के प्रभावी बंटवारे की उम्मीद है।

अधिकारियों को सहयोग के निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्रॉक्टर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता

और मुख्य छात्रावास अधीक्षक को नए निदेशकों के साथ समन्वय कर कार्य संचालन में पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फेरबदल से विभिन्न परिसरों के बीच समन्वय बेहतर होने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

https://regionalreporter.in/almora-leopard-attack-chhani-village-bareshina-villager-injured/
https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=IfKFyR8sGboIqtBC
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *