हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित शिविर में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने 50 यूनिट रक्तदान किया।
विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर का शुभारंभ बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान,
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार और मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. एसएस बिष्ट ने किया।

रक्तदान को मानव सेवा का माध्यम बताया
इस मौके पर प्रो. ओपी गुसाईं ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
प्रो. एचबीएस चौहान और प्रो. दीपक कुमार ने रक्तदाताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। शिविर में प्रतिभागियों को नियमित रक्तदान के महत्व की जानकारी भी दी गई।

बेस अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने संभाली व्यवस्था
रक्तदान प्रक्रिया को बेस अस्पताल श्रीकोट और बिड़ला परिसर स्वास्थ्य केंद्र की संयुक्त टीम ने संपन्न कराया।
शिविर में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. प्रशांत मैठाणी, रश्मी, सुमित्रा, रविंद्र कुमार, अनूप सती, दीपक भट्ट, राकेश, नेहा सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना रहा।















Leave a Reply