रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में IFS अधिकारियों को जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी, तबादला सूची पर CSB की मुहर

सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में तबादला सूची को मिली मंजूरी

उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित सिविल सर्विस बोर्ड (CSB) की बैठक में तैयार की गई तबादला सूची पर

अंतिम मुहर लगा दी गई। अब जल्द ही अधिकारियों की नई तैनाती की सूची जारी होने की संभावना है।

लंबे समय से चल रही थी तबादलों की तैयारी

वन विभाग में आईएफएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर पिछले काफी समय से मंथन चल रहा था।

विभिन्न कारणों से कई बार बैठक टलने के बाद आखिरकार अधिकारियों के नामों पर सहमति बन गई।

बैठक में प्रमुख सचिव वन और प्रमुख वन संरक्षक (HOFF) भी मौजूद रहे।

नई टीम के गठन पर हुआ मंथन

नए प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल के कार्यभार संभालने के बाद विभाग में नई जिम्मेदारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती पर सहमति बनी है।

CF और DFO स्तर पर भी होंगे बड़े बदलाव

इस बार जारी होने वाली तबादला सूची में केवल मुख्यालय स्तर ही नहीं, बल्कि मुख्य वन संरक्षक (CF) और प्रभागीय

वनाधिकारी (DFO) स्तर के अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए जाने की तैयारी है। लंबे समय से कई वन प्रभागों

में तैनात डीएफओ का भी तबादला किया जाएगा।

वन विकास निगम समेत कई अहम पदों पर नई तैनाती

सूत्रों के अनुसार, कुछ अधिकारियों को राज्य प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की भी तैयारी है।

वहीं वन विकास निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संकेत दिए हैं कि तबादला सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।

https://regionalreporter.in/israeli-attacks-hit-gaza-again-amid-ceasefire/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=pLryebj2hBkS78By
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *