रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरिद्वार कुंभ 2027: आईजी योगेंद्र सिंह रावत ने संभाला चार्ज

हरकी पैड़ी पर मां गंगा से मांगा सफल आयोजन का आशीर्वाद

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए उत्तराखंड सरकार ने अनुभवी आईपीएस अधिकारी योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कुंभ की जिम्मेदारी सौंपी है।

शनिवार देर शाम हरिद्वार पहुंचने के बाद उन्होंने हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की

पूजा-अर्चना कर मेले के सकुशल आयोजन की कामना की।

सरकार ने कुंभ 2027 के लिए उन्हें आईजी और आयुष अग्रवाल को एसएसपी कुंभ नियुक्त किया है।

सुरक्षित, सुगम और दिव्य-भव्य कुंभ पर फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ने जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा।

उनका मुख्य उद्देश्य है कि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुंभ मेला सुरक्षित, सुगम और सुखद अनुभव बने।

नए रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से बनेगा ट्रैफिक प्लान

आईजी कुंभ ने बताया कि मेले के लिए मजबूत ट्रैफिक और रूट प्लान तैयार किया जा रहा है।

हरिद्वार में बनी नई सड़कें, पुल और फ्लाईओवर को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की रणनीति बनाई जाएगी।

पुलिस की प्राथमिकता होगी कि स्नान पर्वों और शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

अनुभव का मिलेगा फायदा

योगेंद्र सिंह रावत इससे पहले 2017 से 2019 तक हरिद्वार में एसएसपी रह चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने कई कांवड़ मेले और बड़े स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराए थे,

ऐसे में कुंभ 2027 जैसी विशाल धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी एक अनुभवी अधिकारी को सौंपना सरकार की रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है।

अर्धकुंभ होगा, लेकिन तैयारी पूर्ण कुंभ जैसी

शास्त्रों के अनुसार 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ है, लेकिन राज्य सरकार इसे पूर्ण कुंभ जैसी दिव्यता और भव्यता के साथ आयोजित करना चाहती है।

इसी कारण एक साल पहले से मेलाधिकारी, अपर मेलाधिकारी, ओएसडी

और अब आईजी-एसएसपी स्तर की नियुक्तियां कर दी गई हैं।

सरकार का फोकस सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक, घाटों और आधारभूत सुविधाओं पर है।

https://youtu.be/EJuB12-3_hc?si=mTxjn7fjUzxwFYE6
https://regionalreporter.in/dispute-between-dm-and-lawyers-deepens/
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *