रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

HNBGU श्रीनगर में 7 अप्रैल को महिला कृषक उद्यमिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

35 सफल महिलाएं होंगी सम्मानित

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में 7 अप्रैल को महिला कृषक उद्यमिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।

यह आयोजन एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर में किया जाएगा।

संगोष्ठी का विषय है- “उत्तराखंड में महिला कृषि-उद्यमी: सतत आजीविका के लिए स्थानीय ज्ञान से वैश्विक लक्ष्यों की ओर”।

अंतरराष्ट्रीय महिला कृषक वर्ष 2026 के तहत आयोजन

यह राष्ट्रीय संगोष्ठी अंतरराष्ट्रीय महिला कृषक वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न होगा।

इसका उद्देश्य महिला कृषकों की भूमिका और उनके पारंपरिक ज्ञान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

देशभर से आएंगे शिक्षाविद और नीति-निर्माता

इस संगोष्ठी का आयोजन ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग और मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम में देशभर से शिक्षाविद, शोधार्थी, कृषक प्रतिनिधि और नीति-निर्माता भाग लेंगे।

35 सफल महिला कृषि उद्यमी बनेंगी प्रेरणा

कार्यक्रम संयोजक और विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि संगोष्ठी में 35 सफल महिला कृषि उद्यमी शामिल होंगी।
ये महिलाएं कृषि आधारित उद्यमिता में सफलता की मिसाल पेश कर चुकी हैं।

इनके अनुभव नई पीढ़ी और शोधार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

स्थानीय ज्ञान से SDGs तक होगी चर्चा

संगोष्ठी में महिला कृषक उद्यमिता, स्थानीय पारंपरिक ज्ञान, सतत कृषि और ग्रामीण आजीविका पर चर्चा होगी।
साथ ही सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

MOU भी होगा साइन

इस अवसर पर ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग और मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन के बीच एक एमओयू भी साइन होगा।

इससे भविष्य में महिला कृषि उद्यमिता और ग्रामीण तकनीक के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

https://regionalreporter.in/saraswati-devi-srinagar-dharna-uttarakhand-shaheed-sapna/
https://youtu.be/EJuB12-3_hc?si=mTxjn7fjUzxwFYE6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *