रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी की ज्योति स्वयं सेवी के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगी प्रतिभाग

स्टेट ब्यूरो

15 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा उत्तराखंड राज्य से दो युवाओं को चुना गया है। जिसमें पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम सिमखेत जनपद निवासी युवा प्रतिभागी ज्योति को प्रतिभाग करने का मौका मिला है। वर्तमान में ज्योति युवा मंडल सिमखेत विकास क्षेत्र पाबौ की अध्यक्ष भी हैं।

जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश से युवाओं के मध्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 युवा प्रतिभागियों को इस वर्ष माई भारत स्वयं सेवी के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है।

ज्योति द्वारा जल संरक्षण, मेरी माटी मेरा देश, नारी शक्ति फिटनेस दौड़, वृक्षारोपण, वर्ष 2023 में राष्ट्रीय युवा महोत्सव कर्नाटक में फूड स्टॉल में टीम का प्रतिनिधित्व, जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम, राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभाग करने के साथ ही वर्तमान में चलाए जा रहे माई भारत पोर्टल का युवाओं के मध्य जागरूकता करने आदि कार्य किए गए।

https://regionalreporter.in/centre-invites-four-women-chiefs/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=ulvk8RySdQF8IDKP
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *