रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज

दूसरे दिन छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा

संगीत, साहित्य और कला की विविध प्रतियोगिताओं से परिसर में बना उत्सव जैसा माहौल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-संकाय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं 2025–26

के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

संगीत प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

पहले दिन देर रात तक सुगम संगीत, समूह गान और लोकगीत की प्रस्तुतियों के बाद दूसरे दिन मुख्य प्रांगण में कव्वाली,

शास्त्रीय गायन और पाश्चात्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतिभागियों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में दिखी बौद्धिक क्षमता

शैक्षणिक गतिविधियों के तहत काव्य पाठ, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,

जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी वैचारिक क्षमता और ज्ञान का उत्कृष्ट परिचय दिया।

चित्रकला में उभरी रचनात्मकता

चित्रकला वर्ग में पोस्टर, पेंटिंग, कार्टून और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,

जहां प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

उत्सव जैसा रहा माहौल

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

आयोजन समिति ने सभी प्रतियोगिताओं का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ. पी. गुसाईं, कार्यक्रम संयोजक प्रो. अतुल ध्यानी, प्रो. मोहन पंवार, डॉ. विजय ज्योति, डॉ. घनश्याम ठाकुर, डॉ. संजय पांडे और डॉ. कपिल पंवार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

19–20 मार्च को होंगी अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं

विश्वविद्यालय में 19 और 20 मार्च को अंतर-महाविद्यालयी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत शामिल होंगी।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ. पी. गुसाईं के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के बीच संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य और चित्रकला की विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. अतुल ध्यानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी, जो विभिन्न महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगी और सांस्कृतिक रैली में भी शामिल होंगी।

https://youtu.be/pOXZv2FTp60?si=k7WBpM8_KnOQvN4v
https://regionalreporter.in/major-movement-by-lucc-affected-women/
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *