रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

24 मार्च को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह

कुलपति ने की अंतिम समीक्षा, विद्यार्थियों से पारंपरिक वेशभूषा में आने का आह्वान

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

इस संबंध में कुलपति प्रो. एस. पी. सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

645 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

बैठक में जानकारी दी गई कि दीक्षांत समारोह के लिए कुल 645 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

इनमें 78 स्वर्ण पदक विजेता और 174 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं। कुलपति ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया।

पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने का आग्रह

कुलपति प्रो. सिंह ने दीक्षांत समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस विशेष

अवसर पर पारंपरिक/एथनिक वेशभूषा में शामिल हों, जिससे सांस्कृतिक विविधता और गौरव को बढ़ावा मिल सके।

कुलपति प्रो. एस. पी. सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

23 मार्च को होगी कार्यकारी परिषद की बैठक

उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह से एक दिन पूर्व 23 मार्च 2026 को कार्यकारी परिषद (EC) की बैठक आयोजित की जाएगी,

जिसमें महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सभी समितियों ने दी प्रगति रिपोर्ट

बैठक में संचालन समिति के संयोजक प्रो. एच. बी. एस. चौहान, सह-संयोजक प्रो. एम. एस. पंवार, डी

एसडब्ल्यू प्रो. ओ. पी. गुसाईं, प्रो. वाई. पी. रैवानी, चौरास परिसर निदेशक प्रो. आर. एस. नेगी,

मुख्य प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार, कुलसचिव सहित विभिन्न समितियों के संयोजक और सदस्य उपस्थित रहे।

सभी समितियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

भव्य आयोजन के लिए विश्वविद्यालय तैयार

कुलपति ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा जताया है कि 12वां दीक्षांत समारोह भव्य, अनुशासित और सफल होगा।

https://regionalreporter.in/major-movement-by-lucc-affected-women/
https://youtu.be/pOXZv2FTp60?si=k7WBpM8_KnOQvN4v
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *