रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जम्मू-कश्मीर आतंकी मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद

स्टेट ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार रात से आतंकवादियों के साथ सेना का मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक आर्मी ऑफिसर और 3 जवान मंगलवार, 16 जुलाई की सुबह शहीद हो गए।

यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब 07ः45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की और सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। लगातार 20 मिनट से अधिक समय तक गोलीबारी होती रही। इस दौरान सेना के 5 जवानों को गोली लगी। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चार की आधी रात मृत घोषित कर दिया गया।

सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवान ऑपरेशन में जुटे हैं। डोडा हाईवे को भी पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर कर दिया गया है और सुरक्षा बल पूरे इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं। आने-जाने वाली हर एक गाड़ी की चेकिंग की जा रही है।

https://regionalreporter.in/these-facilities-will-be-available-while-traveling/ https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=2yw8SANLPg180uok
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *