गोपेश्वर से हिरासत में लेकर गई पुलिस, रास्ते में बिगड़ी तबीयत
जोशीमठ क्षेत्र के एक व्यक्ति की हिरासत में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय बलवंत सिंह, निवासी मोलटा गांव, के रूप में हुई है।
घर से हिरासत में ले जाने का आरोप
परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग बिना वर्दी के गोपेश्वर स्थित घर पहुंचे।
उन्होंने खुद को हरियाणा पुलिस बताया और बलवंत सिंह को अपने साथ ले गए। आरोप है कि उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।
रास्ते में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
परिजनों का कहना है कि कुछ समय बाद कर्णप्रयाग से फोन आया, जिसमें बताया गया कि बलवंत सिंह की तबीयत खराब हो रही है और दवाइयों की जानकारी मांगी गई। जब तक परिजन वहां पहुंचे, उन्हें श्रीनगर गढ़वाल के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
श्रीनगर पहुंचने पर परिजनों को उनकी मृत्यु की सूचना दी गई।
परिजनों का आरोप—टॉर्चर से हुई मौत
परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक संबंधित पुलिसकर्मी वापस नहीं आते, वे शव को नहीं ले जाएंगे।
पुलिस का पक्ष
स्थानीय पुलिस के अनुसार, बलवंत सिंह के खिलाफ NDPS Act के तहत हरियाणा पुलिस कार्रवाई कर रही थी।
उन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने पर पहले कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाद में उन्हें श्रीनगर के बेस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

















Leave a Reply