रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बद्रीनाथ धाम में तैयारियों की रफ्तार तेज

कपाट खुलने से पहले सीईओ विशाल मिश्रा ने कसी कमर

23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश

बद्रीनाथ धाम में आगामी 23 अप्रैल को कपाट खुलने से पहले तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।

इसी क्रम में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने

धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

20 अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो

तथा 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं।

उन्होंने साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्यों का भी जायजा लिया।

मंदिरों की साज-सज्जा और फूलों से भव्य सजावट

सीईओ ने नृसिंह मंदिर और योग बद्री मंदिर की साज-सज्जा 20 अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम को 22 अप्रैल तक फूलों से सजाने की योजना बनाई गई है।

इसमें गेंदे और रंग-बिरंगे गुलाब के फूलों का विशेष उपयोग किया जाएगा।

कपाट खुलने से पहले सीईओ विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा पर खास फोकस

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धाम परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों को दुरुस्त करने

और कपाट खुलने से पहले उनका ट्रायल करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा कतारों में स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालु प्रतीक्षा के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

अतिथि गृह और साइनेज व्यवस्था पर जोर

सीईओ ने ज्योर्तिमठ और बद्रीनाथ के अतिथि गृहों की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

साथ ही 20 अप्रैल से पहले पूरे परिसर में आकर्षक साइनेज लगाने को कहा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, बीकेटीसी के कार्मिक और अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/fitaadi-fire-uttarkashi-relief-saurabh-bahuguna-visit/
https://youtu.be/-PLjIlabqAY?si=UcbXQc8rSnK8NX2R
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *