30 जुलाई से लागू होगी विशेष व्यवस्था, तीन कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें और दो ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार
कांवड़ मेला 2026 के दौरान हरिद्वार पहुंचने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।
30 जुलाई से कुल पांच ट्रेनें अतिरिक्त रूप से संचालित की जाएंगी।
इनमें तीन अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जबकि दिल्ली-शामली डीएमयू और दिल्ली-सहारनपुर मेमू का संचालन हरिद्वार तक बढ़ा दिया गया है।
हरिद्वार तक बढ़ाया गया इन ट्रेनों का संचालन
रेलवे के अनुसार, 74022/74023 दिल्ली-शामली डीएमयू 30 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार से संचालित होगी।
वहीं 64557/64558 दिल्ली-सहारनपुर मेमू का भी हरिद्वार तक विस्तार किया गया है।
इन दोनों ट्रेनों में सामान्य किराया रहेगा और आरक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।
तीन कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रेलवे ने मेले के दौरान तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
- 04314 हरिद्वार–दिल्ली शाहदरा कांवड़ मेला स्पेशल (30 जुलाई–13 अगस्त)
- योगनगरी ऋषिकेश–दिल्ली शाहदरा कांवड़ मेला स्पेशल
- योगनगरी ऋषिकेश–आलमनगर कांवड़ मेला स्पेशल
इन ट्रेनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को अतिरिक्त और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध कराना है।
आवश्यकता पड़ने पर बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए
आवश्यकता पड़ने पर नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा सकते हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
16 ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में बदलाव
कांवड़ मेले के दौरान 30 जुलाई से 13 अगस्त तक हरिद्वार, देहरादून और योगनगरी ऋषिकेश की ओर जाने वाली
करीब 16 ट्रेनों के समय और ठहराव में भी बदलाव किया गया है।
कई ट्रेनें इस अवधि में ज्वालापुर और मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी।
मेला समाप्त होने के बाद सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय और स्टॉपेज के अनुसार संचालित होंगी।















Leave a Reply