पैदल मार्ग पर गिरे भारी बोल्डर
लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से
शुक्रवार सुबह केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी है
और अगली सूचना तक आगे न बढ़ने की अपील की है।
भैरवनाथ मंदिर के पास गिरे बोल्डर
प्रशासन के अनुसार, गुरुवार रात भैरवनाथ मंदिर के समीप जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से पैदल मार्ग बाधित हो गया।
इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
आयुक्त के निर्देश पर मार्ग को सुरक्षित किए जाने तक श्रद्धालुओं को गौरीकुंड से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
पुलिस, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर बोल्डर हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने में जुटी हैं।
प्रशासन ने जारी की अपील
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसलिए फिलहाल पैदल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।
मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और अगली सूचना जारी होने तक यात्रा के लिए आगे न बढ़ें।















Leave a Reply