रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कोटद्वार से लापता नाबालिग बिजनौर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने नाबालिग को बिजनौर से सकुशल बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 205/2026 दर्ज किया गया।

मामले में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए।

इसके बाद कोटद्वार पुलिस और सीआईयू टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान नाबालिग एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिखाई दी।

पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट नहीं था और दोनों के चेहरे भी ढके हुए थे।

इसके बावजूद टीम ने सर्विलांस और सुरागरसी के जरिए जांच आगे बढ़ाई।

उत्तराखंड और यूपी के सैकड़ों कैमरे खंगाले

पुलिस टीम ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

इस दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस बिजनौर तक पहुंची।

लगातार प्रयासों के बाद नाबालिग को आजाद कॉलोनी, नगीना, बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बिजनौर जिले के नगीना देहात क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में नगीना की आजाद कॉलोनी में रह रहा था।

आरोपी को कोर्ट में किया पेश

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन, अपर उपनिरीक्षक अहसान अली, कांस्टेबल चंद्रपाल, कांस्टेबल सितान्शु, होमगार्ड कुलदीप और महिला होमगार्ड सपना रावत शामिल रहे।

https://youtu.be/y9QpImppl2I?si=GGmZj6WYiG0ay1Bl
https://regionalreporter.in/bhavnagar-police-beats-murder-accused-crime-scene-recreation/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *