उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है।
कोटद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान एक युवक को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा गया।
एसडीएम संदीप कुमार के निर्देशन में करीब आधे घंटे तक युवक से पूछताछ की गई।
जांच में सामने आया कि नगीना, बिजनौर निवासी हिमांशु काशीपुर निवासी विशाल कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
मामला सामने आने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया।
दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था युवक
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में हिमांशु ने विशाल को अपना मित्र बताया।
उसने बताया कि वह अपने मित्र के स्थान पर यूटीईटी परीक्षा देने आया था।
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान और दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है।
एसडीएम ने कहा कि फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए केंद्रों की निगरानी बढ़ाई गई है।
राम कंडवाल की सूचना पर हुई कार्रवाई
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि उन्हें इस संबंध में प्रमाणिक जानकारी मिली थी।
जानकारी के आधार पर प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर जांच की गई।
कंडवाल ने कार्रवाई के लिए प्रशासनिक टीम का आभार जताया।
उन्होंने दावा किया कि उनके संगठन की सूचना पर अब तक 101 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जा चुके हैं।















Leave a Reply