रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

आपदा प्रबंधन को लेकर मंत्री मदन कौशिक सख्त, बंद सड़कें जल्द खोलने के निर्देश

मानसून के दौरान आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन

कौशिक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में उन्होंने बंद सड़कों और राहत-

बचाव व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य में

किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बंद सड़कों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश

मंत्री मदन कौशिक ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों, बंद और बाधित सड़कों, जेसीबी समेत उपलब्ध मशीनरी और राहत-बचाव

दलों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और क्यूआरटी की तैनाती और

संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही इंपैनल मशीनों को तत्काल मौके पर भेजा जाए।

मशीनरी की लोकेशन और उपलब्धता की जानकारी लगातार अपडेट रखने को कहा गया, ताकि मलबा हटाने और यातायात

बहाली में अनावश्यक देरी न हो।

हर बरसात जलभराव की समस्या का हो स्थायी समाधान

अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा समेत कई बाजार क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई।

उन्होंने संबंधित विभागों को प्रभावी ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है,

इसलिए इसका स्थायी समाधान तलाशना जरूरी है। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों और महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की

नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।

पीपलकोटी टनल हादसे का भी हुआ जिक्र

समीक्षा बैठक में पीपलकोटी में हाल ही में हुई टनल दुर्घटना को लेकर भी चर्चा हुई।

मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए रेस्क्यू सिस्टम को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और विशेषज्ञों की मदद से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है।

यात्रा और जरूरी सेवाओं पर भी फोकस

मदन कौशिक ने अधिकारियों को खराब मौसम के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह का व्यवधान आने पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और आमजन के साथ-साथ केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

मंत्री ने दो टूक कहा कि मानसून के दौरान राहत और बचाव कार्य में लापरवाही सामने आने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक

नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/hnb-garhwal-university-itep-admission-2026-registration/
https://youtu.be/2qM9b1FDNKI?si=-xUQp3RcWMsibuiy
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *